झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर में एचडीएफसी बैक में अपराधियों ने दिनदहाड़े डाका डाला. इस दौरान हथियार के बल पर तीन बैग में रुपये और सोने के सिक्के भरकर ले भागे. अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट की. एक अपराधी ने बर्का पहन रखा था, वह पुरूष था या महिला, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.
अपराधियों का सुराग पाने के लिए पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है. एचडीएफसी की यह बैंक शाखा आरपीएफ बैरक के ठीक सामने है.
दूसरी तरफ बैंककर्मी इसका आंकलन में जुटे हैं कि अपराधी कैश में कितने रूपये और सोने लेकर भागे हैं. वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संपत्ति ढाई करोड़ की हो सकती है.
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने बैंक के कैश रूम को खाली किया और बाहर से शटर भी लगा दिया और बाइक से भाग निकले.
हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में गार्ड, ग्राहक और बैंक कर्मियों को बंदी बनाकर डाका डाला. बैक में घुसते ही कर्मचाचियों को कब्जे में लिया. इसके बाद अपराधियों ने लॉक तोड़कर चेस्ट में रख कैश तीन बैग में भर लिये और भाग निकले. अपराधियों ने गोल्ड रूम में तिजोरी तोड़कर सारा सोना भी लूट लिया.
35 मिनट तक बैंक में रहे अपराधी
एचडीएफसी की यह बैंक शाखा आरपीएफ बैरक के ठीक सामने है। डकैत दोपहर 12.45 बजे बैंक में घुसे और दोपहर 1.20 बजे लूट के भाग निकले. करीब 35 मिनट तक अपराधियों ने बैंक में लूटपाट की. अपराधियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहना था। एक अपराधी ने बर्का पहन रखा था, वह पुरूष था या महिला, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि कुछ बदमाशों का चेहरा खुला हुआ भी था।
ग्राहकों के रस्सी से बांधे हाथ
अपराधियों ने कैश काउंटर से लाखों रुपये के अलावा बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी लूटपाट की. अपराधियों ने सभी बैंक ग्राहकों, कर्मियों व अधिकारियों को बंधक बनाते हुए उनके हाथ रस्सियों से बांध दिए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद तीन बाइक पर सवार सभी अपराधी आसानी से बैंक से बाहर निकल कर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकलने में सफल रहे।.
देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह जिले की सीमा सील
घटना की जानकारी पाकर मधुपुर थाना की पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे. बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. पुलिस ने देवघर जामताड़ा गिरिडीह समेत कई जिलों में नाकेबंदी कर दी है.
