रांचीः झारखंड सरकार के खेलकूद और पर्यटन विभाग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राज्य में टूरिज्म का ब्रांड ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में है.
शनिवार को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने जेएससीए स्टेडियम में धोनी से मुलाकात कर और उन्हें इस भूमिका के लिए औपचारिक प्रस्ताव सौंपा. इस संबंध में धोनी ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है.
महेंद्र सिंह धोनी से पर्यटन मंत्री की मुलाकात के दौरान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी मौजूद थे।
मंत्री ने सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर कहा है, “झारखंड के गौरव और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान से एक महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के विकास को लेकर बेहद सकारात्मक चर्चा हुई. यह पूर्ण विश्वास है कि झारखंड में खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में धोनी जी का सहयोग राज्य सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा. उनकी विशेषज्ञता और अनुभव निश्चित रूप से इन क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेंगे.”
धोनी का झारखंड से गहरा जुड़ाव है. उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने से झारखंड टूरिज्म ोक देश दुनिया में एक नयी पहचान मिलेगी. वैसे भी झारखंड में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं.