गिरिडीहः गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई के तहत पारसनाथ पहाड़ी की तराई में छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया है.
पुलिस का दावा है नक्सलियों ने इन हथियारों को छिपाकर रखा था.
गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया है कि बरामद सामानों में 11 सिंगल शॉट राइफल, प्वाइंट 9 के 22 राइफल, 9 ग्रेनेड के अलावा एसएलआर ग्रेंड प्रोजेक्टर एएमएन बॉक्स, इलेक्ट्रिक कॉपर वायर दो बंडल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं.
एसपी ने बताया कि उन्हें और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट को यह सूचना मिली थी कि पारसनाथ की तराई वाले इलाके में नक्सलियों ने असलहा और बारूद छिपाकर रखा है. इसके बाद सुरक्षा बलों की साझा टीम गठित कर छापेमारी में लगाई गई.
