रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पांच दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देवघर आएंगे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेता भी देवघर पहुंच रहे हैं.
बीजेपी के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा शुक्रवार की शाम 07:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. रात्रि 8:45 में वे राज्य अतिथिशाला, देवघर में झारखंड प्रदेश भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे.
शनिवार छह दिसंबर को सुबह नौ बजे वे प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर में पूजा-अर्चना करेंगे.
इसके बाद वे सुबह 10:00 बजे देवघर में ही नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
छह दिसंबर को ही वे एम्स, देवघर का दौरा कर वहां चिकित्सा तथा विकास कार्ययों की समीक्षा करेंगे.
