रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार, 30 दिसंबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में JSSC CGL-2023 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.
समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस बीच वित्त सचिव, प्रशांत कुमार एवं डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को वश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं.
सोमवार की शाम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया.
उधर ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक रखने के लिए सुबह से शाम तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.
समारोह में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो, कनीय सचिवालय सहायक, प्लानिंग असिस्टेंट के 2000 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.
