खूंटी: खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र के गुड़बुरू गांव में 69 साल की वृद्ध महिला लुखी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने चोरोन मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. चोरोन ने बताया है कि महिला के डायन होने के शक में उसने हत्या की है.
वृद्धा लुखी देवी को वर्षों से डायन कहा जा रहा था। पत्थलगड़ी आंदोलन के दौरान गुड़बुरू के लोग गांव में गाड़ने के लिए ट्रैक्टर से पत्थल ला रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में आरोपी चोरोन के पिता रापा मुंडा का पैर कट गया और उनका जख्म अब तक नहीं भरा है. तभी से वे लुखी देवी को डायन कहने लगे.
खूंटी के एसडीपीओ वरुण कुमार रजक ने बताया कि चोरोन भी गुड़बुरू गांव का रहने वाला है. चोरोन का लुखी देवी से झडगड़ा भी हुआ था. झगड़े के बाद मृतका ने चोरोन के पिता से कहा था, तुम पुत्र विहीन हो जाओगे.
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि इलाके में पत्थलगड़ी आंदोलन के दौरान गुड़बुरू के लोग गांव में ट्रैक्टर से पत्थल ला रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में आरोपी चोरोन के पिता रापा मुंडा का पैर कट गया और उनका जख्म अब तक नहीं भरा है. तभी से वे लुखी देवी को डायन कहने लगे.
इसी वर्ष मार्च महीने में चोरोन को एक बेटा हुआ। वह बीमार पड़ा. चोरोन ने बीमार बेटे को डॉक्टर से दिखाया, लेकिन उसका बेटा ठीक नहीं हुआ. पिछले महीने जून महीने में बच्चे की मौत हो गई थी.
इसके बाद उसका शक और गहरा हो गया कि लुखी देवी डायन है. यही कारण था कि उसने अंधविश्वास में चारोन ने लुखी देवी की हत्या कर डाली.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले वह वृद्धा पर टांगी से हमला किया. इसके बाद कुदाल से भी मारा, जिससे उसकी मौत हो गई.
