लातेहारः झारखंड में लातेहार पुलिस ने 50 हजार के इनामी टीएसपीसी उग्रवादी आदेश गंझू सहित तीन अपराधियों को बालूमाथ के पाकरुआ जंगल से गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस और टीएसपीसी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं. आदेश गंझू पर 21 मामले दर्ज हैं.
एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस की एक टीम गठित की गई थी. टीम ने आदेश गंझू की बानरूआ गांव के निकट पाकरूआ में घेराबंदी की. फिर उसे गिरफ्तार किया गया.
गंझू के अलावा उज्जवल कुमार एवं सुभाष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों निवासी मिसरौल, टंडवा के रहने वाले हैं.
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक कट्टा, 35 गोलियां, उग्रवादी संगठन का पर्चा, दो मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है.
