मेघायल खदान हादसे पर कोयला और खदान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि उन्होंने राज्य सरकार से इस पर रिपोर्ट मांगी है.
मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स ज़िले में एक अवैध कोयला खदान में धमाके से 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
इस हादसे पर जी किशन रेड्डी ने कहा, “मेघालय में जो अवैध कोयला खदान चलते हैं, उसमें एक्सिडेंट हुआ है. कई लोगों की मौत हो गई. मेघालय में भारत सरकार का कोई कोयला खदान नहीं है.”
“आज तक कोयला खदान का एक भी ब्लॉक नीलाम नहीं हुआ है. वहां न तो पीएयू कोयला खदानें हैं और न ही कमर्शियल कोयला खदानें हैं. वहां अवैध कोयला खनन होता है. इसे राज्य सरकार की देखरेख में रोका जाना चाहिए.”
उन्होंने कहा, “हम अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए राज्य सरकारों को बार-बार लिखते रहे हैं. फिर भी, कुछ माफ़िया अलग-अलग जगहों पर अवैध कोयला खदानें चलाते हैं और आम लोगों से वहां काम करवाते हैं.”
