चाईबासाः एमजीएम जमशेदपुर की मेधावी छात्रा डॉ. सौम्या भारती को एमबीबीएस में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है.
बुधवार को आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें सम्मानित किया.
डॉ. सौम्या भारती ने न केवल विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया है, बल्कि NEET PG 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1038 प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है.
डॉ. सौम्या भारती तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) के. एन. दुबे की पौत्री एवम स्वर्गीय दिनानाथ दुबे (नंदलाल दुबे) और अनिता दुबे की पुत्री हैं.
वे मूल रूप से पलामू के चैनपुर प्रखंड के बरांव की रहने वाली हैं. उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवारजनों, शिक्षकों, विश्वविद्यालय प्रशासन तथा पूरे पलामू–कोल्हान क्षेत्र में खुशी है.
