रांचीः नये साल मेंमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से लोक सभा सांसद नवीन जिंदल ने शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात के दौरान झारखंड के विकास और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई. इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे.
राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्णिया (बिहार) से लोक सभा सांसद पप्पू यादव ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री ने भी उन्हें अपनी ओर से नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी.
