रांचीः 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले दिन दिन बालक अंडर 20 आयु वर्ग में रांची के पार्थ सिंह ने 10.52 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया है. इसके साथ ही वे देश के सबसे तेज धावक बने हैं.
पार्थ के अलावा झारखंड के कई अन्य एथलीटों ने भी प्रतियोगिता में अच्छी शुरुआत की है.
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली और ओडिशा एथलेटिक्स संघ द्वारा 10 से 14 अक्टूबर तक कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में इस चैपियनशिप आयोजन किया जा रहा है.
पार्थ की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ और खेल संघ के पदाधिकारी, मैनेजर ने उन्हें बधाई दी है. प्रशिक्षकों को बधाई दी.
वहीं. अन्य खिलाड़ियों में बालिका अंडर- 16 में ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम) 60 मीटर में चौथे स्थान पर रहीं.
बालिका 14 वर्ष वर्ग में रांची की नैना सिंह ट्रायथलॉन सी में पांचवां स्थान हासिल किया.
इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों में बालक अंडर- 16 में राजन राज मरांडी (बोकारो)- ऊंची कूद, विष्णु मुर्मू (देवघर) – जेवलिन थ्रो के फाइनल में स्थान बनाया है.
बालिका अंडर- 20 400 मीटर दौड़ में आकांक्षा कुमारी (पलामू) और प्रीति लकड़ा (हजारीबाग) ने फाइनल में जगह पक्की की है.
