बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके नामांकन के मौक़े पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहे.
इससे पहले अमित शाह नीतीश कुमार के मुख्मंत्री आवास पहुंचे. वहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई.
इससे पहले अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर नीतीश कुमार ने एक तरह का विराम लगा दिया और उन्होंने ख़ुद के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की. इस कदम के साथ ही करीब 37 साल बाद नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति की ओर लौटते नजर आ रहे हैं.
नामांकन दाखिल करने के बाद नीतीश कुमार और अमित शाह गेस्ट हाउस पहुंचे.
गौरतलब है कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान है. इनमें पाच सीटें बिहार से हैं.
भाजपा ने नितिन नबीन को बिहार से उम्मीदवार बनाया है.
