गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के गांधी चौक के सामने शनिवार की शाम खुले नाले में गिर जाने से एक मासूम बच्चे का शव 18 घंटे बाद बाभनटोली मोड़ के पास झरियागादी टोले के पास से बरामद किया गया. बच्चे के नाले में गिरने के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है.
मुफस्सिल क्षेत्र के मंगरोडीह निवासी दीपक ठाकुर और उनकी पत्नी शनिवार की शाम शहर में कुछ जरूरा सामान खरीदने आए थे. साथ में उनका ढाई वर्षीय पुत्र अंकुश ठाकुर भी था. अचानक शहर में बारिश होने लगी. बारिश से बचने के क्रम में मां के हाथ से छूटकर बच्चा खुले नाले मे गिर गया. इस हादसे से अंकित के पिता और मां दहाड़ मारकर रोने लगे. स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला.
सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को खोजने का काम शुरू किया लेकिन बचाव टीम को बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. देर रात अभियान रोका गया. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नगर निगम के रवैये और नालियों की हालत पर काफी नाराजगी देखी गई.
रविवार को प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों के गुस्से को शांत कराया. शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.
