खूंटीः पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों के द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का असर आदिवासी इलाके खूंटी, चाईबासा, गुमला, सरायकेला में असरदार रहा.
इधर रांची के भी अलग- अलग जगहों पर बंद समर्थकों और आदिवासी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने सड़क जाम कर दिया.
रांची के करमटोली, पिठोरिया, दलादली समेत कई इलाके में बंद समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. और सड़कों पर टायर जलाकर बाधित कर दिया.
उधऱ रांची- जमशेदपुर एनएच पर बुंडू टोल प्लाजा के निकट बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर एनएच पर हजारों गाड़ियां जाम में फंस गई. सुबह करीब 11 बजे प्रदर्शनकारी टोल प्लाजा पहुंचे और प्रदर्शन कर लगे. इसकी वजह से जाम लग गया.
इस दौरान बुंडू के एसडीएम, डीएसपी, सीओ और थाना प्रभारी लोगों को समझाते रहे. लगभग पांच घंटे एनएच जाम रहा. दोपहर बाद जाम हटाया गया.
उधऱ खूंटी में जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण ईलाके में बंद समथर्क सुबह से सड़कों पर उतर आए, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप है. उधर ग्रामसभा ने बीरबांकी ने साप्ताहिक हाट को बंद करा दिया है.

मुरहू प्रखंड भी तरह बंद है. जयपाल सिंह चौक पर विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं. दुकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं. सुरक्षा के लिए जगह जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है.
खूंटी- चाईबासा एनएच पर भी जाम का नजारा दिखा. लोगों ने कई जगहों पर सड़कों पर बांस- बल्ली लगाकर रोक दिया.
चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर और चाईर्बासा में भी बंद का असर देखा गया.
आदिवासी संगठनों के आह्वान पर कोल्हान क्षेत्र के कई इलाकों में बंद समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया है.
चक्रधरपुर में असंतालिया गांव के समीप सुबह करीब 7 बजे से ग्रामीणों ने चक्रधरपुर–रांची मुख्य मार्ग को ठप कर दिया है.
वहीं चक्रधरपुर चेकनाका पर भी प्रदशर्न करते नजर आए. बंद के समर्थन में कई मानकी- मुंडा भी सड़कों पर निकले हैं. जगन्नाथपुर में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है.
चाईबासा में बंद के दौरान मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाठ पिंगुआ, जिप सदस्य सदस्य माधव चंद्र कुंकल, रमेश बालमुचू, रेयांस समद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं .
सरायकेला और गुमला में भी बंद का असर देखा गया. आदिवासी संगठनों के लोग बंद कराने सड़कों पर उतरे.
गौरतलब पिछले सात जनवरी की शाम खूंटी से बाइक पर अपने गांव लौट रहे सोमा मुंडा की दो बाइक सवार अपराधियों ने पिपराटोली-जामुदाग रास्ते में गोली मार कर हत्या कर दी थी.
सोमा मुंडा बिरसा उच्च विद्यालय चलागी के प्राचार्य और अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी थे.
उनकी हत्या के बाद आदिवासी समुदायों और संगठनों में उबाल फूट पड़ा था. खूंटी पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है.
