बोकारो– झारखंड की महत्वपूर्ण पारसनाथ–मधुबन–गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना फिलहाल अटकी पड़ी है.
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राज्य सरकार की हिस्सेदारी की राशि जमा नहीं होने के कारण इस परियोजना पर आगे काम नहीं बढ़ सका है.
यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के बीच समान लागत साझेदारी के आधार पर स्वीकृत की गई थी. लेकिन राज्य ने अपने हिस्से के पैसे नहीं दिए.
रेल मंत्रालय के अनुसार इस रेल लाइन परियोजना को वर्ष 2018-19 में लगभग 903 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मंजूरी दी गई थी.
