रांचीः मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गई हैं. रविवार को रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया.
विनोद कुमार पाण्डेय जी ने सदस्यता लेनेवालों को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत बनाने हेतु मार्ग दर्शन किया. साथ ही हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने एवं राज्य के विकास मे अपना अहम योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया. इस अवसर पर पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा भी मौजूद थे.
सदस्यता लेनेवालों मे सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस) , आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार एवं अन्य कई लोग शामिल थे.
रांची में उत्तम यादव भी शामिल
इधर रांची के किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में झामुमो का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. इसी समारोह मे पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव जी के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी महासचिव ने सदस्यता लेनेवालों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर और स्वागत किया.
