रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को झारखंड दौरे पर हैं. वे जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन समारोह में शामिल हो रही हैं.
इससे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्र हेमंत सोरेन और जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.
जमशेदपुर के कार्यक्रमों में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं.
श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन और शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे कदमा से बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के लिए प्रस्थान करेंगी.
राष्ट्रपति मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति का आधे घंटे का कार्यक्ररम है. इस दौरान वे छात्र-छात्राओं से मिलेंगी और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी.
दोपहर 3:20 बजे एमटीएमसी से सोनारी हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगी. दोपहर 3:50 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए उड़ान भरेंगी.
