रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरूण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी फ्रस्टेटेड लीडर हैं. बकि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने का कोई विजन नहीं है.
आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने रांची आए बीजेपी नेता ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में ये आरोप लगाये.
उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प अभियान है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार विकसित झारखंड केलिए 2050 का लक्ष्य बता रही है लेकिन आज झारखंड को जिस रास्ते पर हेमंत सरकार ले कर जा रही वह झारखंड को विकास से कोसों दूर करने वाला है.
उन्होंने आरोप लगा कि कहा कि पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार ने विकास का कोई नया विजन नहीं दिया. यहां केवल लूट और भ्रष्टाचार का तांडव है. स्कूल में शिक्षक नहीं,हॉस्पिटल में दवाई नहीं, बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाए जा रहे.डीएमएफटी फंड की लूट हो रही.
उन्होंने कहा कि जो विकास,बुनियादी सुविधाएं दिख रही है वह सब मोदी सरकार की देन है.
राहुल फ्रस्टेटेड लीडर
उन्होंने आरोप लगाया कि कहा कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेटेड नेता हैं जो विदेशों में जाकर भारत को, गाली देते हैं. इसलिए जनता उन्हें और कांग्रेस को बार-बार नकार रही है.
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो को अपमानित किए जाने से इंडी गठबंधन की खटपट बढ़ेगी. इसका असर दूर तक जाएगा. कांग्रेस पार्टी भले झारखंड में सत्ता सुख भोग रही लेकिन बिहार में इसने झामुमो को कोई मदद नहीं की.
