रामगढ़: जन समस्याओं को लेकर समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठे रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की नजर पड़ते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए समाहरणालय परिसर की सीढ़ियों पर बैठकर ही उनकी समस्याएं सुनीं.
इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और मांग पत्र लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.
शंकर चौधरी ने जो पायजामे-कुर्ते पहन रखे थे. उन पर एक अंचलाधिकारी को हटाने की मांग काले रंग से लिखी थी.
उपायुक्त ने पूर्व विधायक से धरना खत्म करने का आग्रह किया. इसके बाद शंकर चौधरी को लेकर अपने कार्यालय कार्यालय कक्ष में पहुंचे.
बैठक के दौरान जन समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिये हैं.
