रांचीः रांची पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह से जुड़े 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही छापेमारी कर 22 मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार सभी चोर रांची के रहने वाले हैं.
ग्रामीण एमपी प्रवीण पुष्कर के नेतृव में पुलिस ने नामकुम इलाके से एक साथ 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई है
पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. जिसमें 15-20 अन्य सदस्य शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए चोरों में कई पूर्व में जेल भी जा चुके हैं
गिरोह के सदस्य अलग-अलग टीम बनाकर बाजार, हाट, दुकान, भीडभाड़ वाले इलाके में रेकी करते हुए चोरी करने की घटना को अंजाम देते थे तथा दूसरे साथी सदस्य के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिल को खपाने के लिए सस्ते दामों में खरीदार खोजकर बेच देते थे.
पुलिस धिकारी के मुताबिक गिरोह में शामिल सभी सदस्यों के द्वारा रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 40 से 50 मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है. पुलिस उन बाइक को भी बरामद करने में जुटी है.
ग्रामीण एसपी ने बताया
सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बंद टी प्वाइंट नाम के होटल के पास, मोटरसाइकिल चोर गिरोह, बाइक की खरीद फरोख्त के लिए खड़े हैं. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया और एक छापेमारी दल का गठन किया गया.
पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपियों से बाइक के कागजात मांगे तो वे सभी पुलिस को डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए. पूछताछ के दौरान सभी मोटरसाइकिल चोरी के होने, जिसे बेचने के लिए एकत्रित होने की बात स्वीकार की गई.
यह भी बताया गया कि सभी मोटरसाइकिल रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपने गिरोह के सहयोगी के साथ मिलकर चोरी करते थे और बाइक का नंबर प्लेट बदलकर सिल्ली, मुरी और रांची के दूसरे क्षेत्रों में सस्ते दाम पर सिंडिकेट के माध्यम से बेच दिया करते थे.
