रांचीः झारखंड सरकार ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन का निलंबन समाप्त कर दिया है. हाल ही में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत की सुविधा मिली है.
जमानत मिलने के बाद उन्होंने निलंबन वापस लेने के लिए सरकार को आवेदन दिया था, जिस पर विचार करते हुए उनका निलंबन वापस लिया गया. अब उनकी पोस्टिंग की जायेगी.
रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था. वे करीब ढाई साल तक जेल में रहे.
