रांचीः रांची पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद- बिक्री करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कई कट्टा, पिस्टम और कारतूल बरामद किए गए हैं.
रांची के सिटी एसपी ने मीडिया को बता है कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार का खरीद-बिकी करने वाले हैं.
उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के मॉनिटरिंग में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली एवं सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई.
दिन के करीब डेढ़ बजे बड़ी मस्जिद लेन रोड, हिन्दपीढ़ी एक व्यक्ति को गिरप्तार किया गया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो० कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना बताया. बोना बड़ी मस्जिद लेन, हिन्दपीढ़ी का रहने वाला है. बोना पर पहले से अपराध के कई मामले दर्ज हैं.
तलाशी लेने पर उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, जिसके मैगजीन में 10 राउंड गोली लोडेड तथा पैंट के बॉये पॉकेट से पिस्तौल का दूसरा मैगजीन जिसमें 10 राउंड लोडेड गोली बरामद हुआ. कबीर ने पूछताछ में अन्य सहयोगियों के नाम बताए.
इसके बाद पुलिस ने शहर के अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर शाहनवाज आलम, मो सैफ उर्फ शेरा, अनुज ठाकुर और अंकति कुमार को गिरफ्तार किया गया. इनमें शहनवज पर भी अपराध के दो मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने इन अपराधियों के पास से दो पिस्टल, तीन देशी कटटा, एक लोहे का बना सिल्वर रंग का छह राउंड वाला देशी रिवॉल्वर. 77 पीस जिंदा गोली (7.65 KF), दो मैग्जीन, और केएफ लिखा 8 जिंदा गोली बरामद किया है.
