रांचीः जिला प्रशासन ने शहर के एदलहातू में एक मकान पर छापा मार कर अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के लिए रखे कई सिलिंडर बरामद किए हैं.
प्रशासन को सूचना मिली थी एदलहातू क्षेत्र में एक मकान में घरेलू और कमर्शियल सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में रिफिल कर अधिक दाम में बेचे जा रहे हैं.
मंगलवार की रात प्रशासनिक टीम ने उक्त स्थल पर छापा मारा और अवैध गतिविधियों में लिप्त मकान से गैस सिलिंडर तथा रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए.
जांच में पता चला कि एक व्यक्ति ने उक्त मकान किराए पर लिया हुआ था. उसके द्वारा इस मकान में घरेलू गैस सिलिंडरों को अवैध रूप से रिफिल कर कालाबाजारी करने का कार्य किया जा रहा था.
छापेमारी में इंडेन के 3 भरे घरेलू गैस सिलिंडर , दो खाली सिलिंडर, एचपी का एक भरा सिलिंडर,
दो खाली व्यावसायिक गैस सिलिंडर के अलावा बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस रिफिल करने हेतु मशीन, रेगुलेटर तथा पाइप और वजन करने हेतु डिजिटल माप-तौल मशीन बरामद की गई है.
