रांची: राजधानी रांची के एक बड़े कारोबारी की कार में ब्राउन शुगर रख कर उसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करवाने की साजिश में एक नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. .
रांची के लोअर बाजार पुलिस ने एक राजनीतिक पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जुड़े नेता समेत तीन लोगों को रांची के बड़े कारोबारी की कार में मादक पदार्थ प्लांट करने के मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नेता तनवीर खान के अलावा दो अन्य शामिल हैं.
ड्रग्स प्लांट करने के मामले में पुलिस ने एक नेता तनवीर खान के अलावा इसराफिल उर्फ राजा और मुकेश सोनी को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार राजा के द्वारा ही बक्सर से ब्राउन शुगर खरीद कर लाया गया था और उसी के द्वारा कारोबारी की कार में प्लांट किया गया. जबकि मुकेश सोनी पूरी साजिश में तनवीर और राजा के साथ था.
लोअर बाजार थाना के प्रभारी ऱणविजय शर्मा का कहना है कि कारोबारी और तनवीर खान के बीच काफी समय से विवाद चल रही थी. इसी वजह से आरोपी तनवीर ने अपने सहयोगियों के साथ कारोबारी की कार में ब्राउन शुगर उसे गिरफ्तार करा दिया था.
चेकिंग के दौरान कार चेक
साजिश के तहत ही मादक पदार्थ लेकर कार में ले जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी. इसी बीच पुलिस की टीम के द्वारा रविवार की रात मेन रोड में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की टीम एक-एक कार को रोककर जांच कर रही थी. इसी बीच कारोबारी की कार की भी पुलिस ने उसी समय जांच की, जांच के क्रम में कार से मादक पदार्थ बरामद हुआ है.
पुलिस की टीम ने जब मामले में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा से फुटेज निकाला. जिसमें दिखा कि कार में एक शख्स के द्वारा मादक पदार्थ रखा गया है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तनवीर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है.
