रांची: झारखंड के सारंडा जंगल में हुए एक आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को जंगल से सुरक्षित निकाल लिया गया है
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए रांची से हेलीकॉप्टर भेज दिया गया है. इलाज के लिए उन्हें रांची लाया जा सकता है.
जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे.
इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही बिछाये गए आईईडी विस्फोट हो गया. इसी धमाके में एक जवान घायल हो गए.
