रांचीः ठंड और शीतलहरी को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 12वीं तक की पढ़ाई अस्थायी रूप से स्थगित करने का आदेश जारी किया है. यह आदेश शनिवार, 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा.
जिला प्रशासन द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक सभी विद्यालयों से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.
प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह निर्णय लिया गया है.
मौसम विभाग ने रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में रखते हुए ठंड और शीतलहरी की संभावना जताई है. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह निर्णय लिया गया है.
हालांकि, जिन विद्यालयों में इस अवधि के दौरान पहले से परीक्षा निर्धारित है, वहां विद्यालय प्रबंधन को अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालन की अनुमति दी गई है. प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए.
