रांचीः वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो–वाइस चांसलर वीपी शरण का निधन हो गया है. वे वे 80 वर्ष के थे.
परिजनों के अनुसार प्रो. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से उपचाररत थे. रांची के डिपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.
उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और उनके सहयोगियों में शोक है.
प्रो. वेद प्रकाश शरण रांची विश्वविद्यालय में प्रो–वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे थे. इसके अलावा उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) के रूप में सेवाएं दीं और वहीं से सेवानिवृत्त हुए. वे लंबे समय तक सेंट जेवियर्स कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे.
प्रो. शरण ने तीन दशकों से भी अधिक समय तक पत्रकारिता की. उन्होंने लंबे समय तक ’द स्टेट्समैन’ अखबार के रांची ब्यूरो चीफ रहे. झारखंड आंदोलन के प्रति सकारात्मक रुख रखने वाले पत्रकार के रूप में उन्हें याद रखा जाएगा. इनके अलावा राजनीतिक जीवन में भी वे सक्रिय रहे और कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली.
