Browsing: Anurag Gupta DGP Jharkhand

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री और  झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता जताई गई है. उन्हें आवंटित 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ सफारी और सुरक्षा में लगी तीन जर्जर जिप्सियों को तत्काल बदलने की मांग की गई है. इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष के वरीय आप्त सचिव राजेंद्र तिवारी ने गृह सचिव को एक आधिकारिक पत्र लिखा है. 4 लाख किमी चलीं जिप्सियां  राजेंद्र तिवारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि बाबूलाल मरांडी को सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके तहत राज्य सरकार ने उन्हें एक बुलेटप्रूफ सफारी गाड़ी…

Read More

रांचीः झारखंड के पुलिस महानिदेशक के पद पर अनुराग गुप्ता का 30 अप्रैल के बाद बने रहने को लेकर संशय है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि डीजीपी की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाया गया नियम ऑल इंडिया सर्विस रूल के अनुरूप नहीं है. ऑल इंडिया सर्विस के रूप में अनुराग गुप्ता का कार्यकालत 30 अप्रैल तक है. गौरतलब है कि इसी साल तीन फरवरी को अनुराग गुप्ता की डीजीपी के पद पर नियमित नियुक्ति हुई थी. तीन फरवरी को ही इस बाबत अधिसूचना जारी की गई थी.…

Read More