Browsing: Cabinet Decision

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट ने महत्वाकांक्षी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स-2) के निर्माण के लिए 4189 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है. राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के ‘रिम्स-2’ (RIMS-2) निर्माण के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है. पीएमयू का गठन होगा रिम्स-2 योजना के सुचारू संचालन और मॉनिटरिंग के लिए ‘जागृति पीएमयू’ (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया जाएगा जबकि आईआईएम (IIM) रांची इस परियोजना में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में काम करेगा. सामाजिक-आर्थिक…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें राज्य में अनधिकृत रूप से बने मकानों को रेगुलराइज करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई है. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी. नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सरकार ने यह तय किया है कि रांची सहित पूरे राज्य में 10 मीटर ऊंचाई तक के आवासीय भवन, यानी जी प्लस टू तक के मकानों को नियमित किया जाएगा. इस योजना के तहत अधिकतम 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने टीजीटी (स्नातक प्रशिक्षित टीचर) और पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) के 8900 पदों को सरेंडर (प्रत्यर्पण) करते हुए 1373 माध्यमिक आचार्यों के पद सृजन की स्वीकृति दी है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस बाबत स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने मीडिया ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है. कैबिनेट की बैठक में कुल तेरह प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई है. प्रस्ताव के मुताबिक 510 सरकारी प्लस टू स्कूलों में माध्यामिक आचार्य संवर्ग ( सप्तम वेतनमान स्तर 35,400-1,12,400 रुपये) के आवश्यकता आधारित 1373 माध्यमिक…

Read More