Browsing: CM Jharkhand

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें कहा है कि राज्य में बिजली की व्यवस्था लगातार खराब हो रही है. उपभोक्ता सेवा में भारी गिरावट है. इसका सीधा और प्रतकूल असर आम जनजीवन, शिक्षा, कृषि, व्यापार तथा उद्योग पर पड़ रहा है. उन्होंने बताया है कि राज्य प्रचंड गर्मी की चपेट में है, दूसरी ओर बिजली की दयनीय स्थिति लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है. ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि घंटों बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन, शिक्षा,…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक और पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने चतरा में जेलर के तौर पर पोस्टिंग के दौरान लवकुश कुमार के कथित कारनामे की जानकारी दी है. पत्र में बताया है कि चतरा के जेलर ने लंबं समय तक एक महिला होमगार्ड का कथित यौन शोषण कर उसकी जिंदगी तबाह कर दी. महिला होमगार्ड के पति ने जब इसका विरोध किया, तो उसे रास्ते से हटाने के लिए गुंडे भेजे गए, जान से मारने की धमकियां दी गईं और झूठे मुकदमों में फँसाने का भय दिखाकर वर्षों तक उस…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने एक गंभीर सूचना की जानकारी दी है. इसमें बताया है कि जेल के अंदर और प्रशासनिक स्त्रोतों से पुष्ट सूचना मिली है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक ने एक महिला कैदी के साथ यौन शोषण किया. जबकि काराधीक्षक द्वारा महिला कैदी के यौन शोषण एवं उसे गर्भवती किए जाने जैसे गंभीर कृत्य और अपराध को कारा महानिरीक्षक द्वारा दबाने का प्रयास जारी है. बाबूलाल ने पत्र में लिखा है, “सरकार की नाक के नीचे राज्य की राजधानी रांची अवस्थित…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सात वर्षीय प्रतिभाशाली तैराक इशांक और उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने इशांक को पांच लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इशांक ने हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाल्क स्ट्रेट (29 किमी) को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर पार करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया है. मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इशांक की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में इशांक ने देश और दुनिया में…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंच सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन और पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर कई अहम निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे. अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार से कोई कोताही न बरती जाए. इसके साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध से जुड़े…

Read More

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिदो-कान्हू एयरपोर्ट परिसर में “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” का विधिवत शुभारंभ किया. उन्होंने कहा है, “झारखंड के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए यह कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग संस्थान उन्हें समर्पित किया जा रहा है. आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की परिकल्पना थी कि राज्य के युवाओं को राज्य में ही कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण मिले. इस परिकल्पना को साकार करने में यह इंस्टीट्यूट मील का पत्थर साबित होगा. आप सभी को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और जोहार.” दुमका दौरे पर गए सीएम ने करोड़ों की विभिन्न विकास…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में एक और फ्लाईओवर का गुरुवार को लोकार्पण किया. सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन फ्लाई ओवर/एलिवेटेड रोड-सह-आरओबी परियोजना के निर्माण में 355.76 करोड़ खर्च हुए हैं. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डोरंडा स्थित वन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहम घोषणा करते हुए कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम हमारे अग्रणी मार्गदर्शक कार्तिक उरांव जी के नाम पर जाना जाएगा. हेमंत सोरेन ने कहा, “इस तरह हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने जा रहे हैं.” गौरतलब है कार्तिक उरांव…

Read More

जेएमएम के 13वें महाधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरमू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने दल के नेताओं से सांगठनिक गतिविधियों और महाधिवेशन की सफलता पर चर्चा की. जेएमएम अध्यक्ष ने सरकार में शामिल दल के मंत्रियों से सप्ताह में एक दिन पार्टी कार्यालय में जनता दरबार भी लगाने पर जोर दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा है, पार्टी ने जो नया दायित्व दिया है उसे कड़ी मेहनत के साथ निभायेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती से आगे बढ़ेगा. गौरतलब है कि 14-15 को पार्टी के संपन्न महाधिवेशन में हेमंत सोरेन…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि परिसीमन के पीछे हिडेन एजेंडा है. चतुराई से आदिवासी और दलित सीटों को घटाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है. अब जनता को आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी. हमलोगों ने भी तय कर लिया है सरकार में रहें या नहीं रहें पूरी ताकत से लड़ेंगे. परिसीमन को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले बार भी ऐसा ही प्रयास हुआ था. वरिष्ठ सदस्य जानते हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में इसे रोका गया. इस बार भी लड़ेंगे. झारखंड विधानसभा के बजट ससत्र के अंतिम दिन गुरुवार को हेमंत सोरेन…

Read More