Browsing: Corruptions in Jharkhand

रांचीः झारखंड में कथित भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर राज्य में आईपीएस अधिकारी किसी कार्रवाई से कैसे बच जाते हैं. उन्होंने कहा कि कानून के हाथ इनके गिरेबान तक तो पहुँच जाते हैं, लेकिन पुलिस महकमे के रसूखदारों तक जाँच की आँच क्यों नहीं पहुंच पाई है. आज तक कोई भी आईपीएस अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे क्यों नहीं गया? उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट पर कहा है कि जब भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने की लूट में लिप्त आईएएस अधिकारी जेल…

Read More

रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड राज्य का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई. अब लोकायुक्त के रूप में उन्हें शपथ दिलाने संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी. लोकायुक्त को राज्यपाल शपथ दिलाते हैं. जस्टिस अमिताभ गुप्ता 1997 में न्यायिक सेवा में आए थे और संयुक्त बिहार के समय एडीजे के रूप में योगदान दिए थे. इसके बाद वे धनबाद, दुमका में भी पदस्थापित रहे. रांची में सीबीआइ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रहे अमिताभ गुप्ता वर्ष 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी के बाद झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड शराब घोटाले का तार सीधे सरकार से जुडा है. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि अगर वे (हेमंत सोरेन) इस मामले में पाक साफ हैं, तो सीबीआई जांच की अनुशंसा करें. बाबूलाल मरांडी का कहना है कि शराब घोटाला दो राज्यों (झारखंड और छत्तीसगढ़) से जुड़ा हुआ है. इसलिए राज्य सरकार इसकी जांच सीबीआई से कराने…

Read More