Browsing: Hemant Soren JMM chief

नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026’ के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित ‘वुमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया. इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह झारखण्ड की हर मंईयाँ और देश-दुनिया की उन अनगिनत महिलाओं की है, जो अपने…

Read More

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ और विधानसभा में सबसे बड़ा दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में खम ठोंक दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय अपने उम्मीदवारों को सिंबल देने और नामांकन कराने असम पहुंचे हैं. उन्होंने बताया है कि 21 सीटों केलिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है. सभी उम्मीदवार नामांकन कर रहे हैं. इससे पहले रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी पार्टी की विधायक कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंचे हैं. रविवार को ही हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री और चमरा लिंडा तथा केंद्रीय महासचिव…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के सबसे बड़े दारोदार हेमंत सोरेन ने पहले दुमका और फिर धनबाद में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में एक साथ कई तीर साधे. यूं कहें अपने भाषणों में वे दूर की कौड़ी खेलते रहे. दुमका और धनबाद में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा. दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की कमी भी खली. दुमका के कार्यक्रम में गुरुजी को याद करते हुए हेमंत सोरेन भावुक हो गए. उनकी आंखों में सू छलक पड़े. वहीं धनबाद में मंच पर शिबू सोरेन के लिए कुर्सी खाली छोड़ी गई. कुर्सी पर…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को असम के तीनसुकिया में आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए. इस सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने असम के आदिवासियों के हित और अधिकार के संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितैषी बनने वाले लोग आदिवासियों को ही हाशिए पर रखने के लिए उतारू हैं. वे जानते हैं कि आदिवासी समाज अगर आर्थिक और बौद्धिक रूप से मजबूत हो गया तो वे अपनी हक-अधिकार, जल-जंगल-जमीन की बात करेंगे. हेमंत सोरेन ने इशारों में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि असम में…

Read More

जेएमएम के 13वें महाधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरमू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने दल के नेताओं से सांगठनिक गतिविधियों और महाधिवेशन की सफलता पर चर्चा की. जेएमएम अध्यक्ष ने सरकार में शामिल दल के मंत्रियों से सप्ताह में एक दिन पार्टी कार्यालय में जनता दरबार भी लगाने पर जोर दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा है, पार्टी ने जो नया दायित्व दिया है उसे कड़ी मेहनत के साथ निभायेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती से आगे बढ़ेगा. गौरतलब है कि 14-15 को पार्टी के संपन्न महाधिवेशन में हेमंत सोरेन…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13 वें महाधिवेशन में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक बनाया गया है. पार्टी के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन ने हेमंत सोरेन को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसे महाधिवेशन में मौजूद चार हजार प्रतनिधियों ने हर्ष के साथ समर्थन किया. इससे पहले पार्टी के सांसद नलिन सोरेन ने गुरुजी को संस्थापक संरक्षक बनाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन सीनियर लीडर स्टीफन मरांडी ने किया. शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक बनाये जाने पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13 वें महाधिवेशन में संगठन में परिवर्तन के साथ दल के संविधान में संशोधन को लेकर अहम फैसला लिया जा रहा है. अब हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष होंगे. जबकि शिबू सोरेन संस्थापक संरक्षक की भूमिका में रहेंगे. अभी हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष की हैसियत संभाल रहे हैं. रांची स्थित खेलगांव स्टेडियम में आयोजित जेएमएम के महाधिवेशन में सोमवार को संविधान संशोधन पेश कर दिया गया है. इस पर मंगलवार को चर्चा के साथ मुहर लगायी जाएगी. पार्टी ने संविधान में संशोधन कर संस्थापक संरक्षक क नया पद बनाया है. पार्टी के महासचिव…

Read More