Browsing: Poet

रांचीः कवयित्री सुनिता अग्रवाल की पुस्तक ‘मन के भाव’ का लोकार्पण रांची प्रेस क्लब में संपन्न हुआ. समारोह की की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कविता लिखी और रची नहीं जाती. वह लिख जाती है और रच जाती है.  कविता कवि के अंतर्मन की सहज अनुभूति और संवेदना से जन्म लेती है. मन के भाव में लेखिका ने अपने अनुभवों एवं संवेदनाओं को सरल और आत्मीय अभिव्यक्ति प्रदान की है. इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. वासुदेव प्रसाद ने कहा- साहित्य समाज को संवेदना और संस्कार देता है.  उन्होंने कहा कि…

Read More

रांचीः झारखंड की प्रख्यात लेखिका, कवयित्री, चिंतक और आदिवासी तथा महिला अधिकारों की सशक्त प्रवक्ता डॉ. रोज केरकेट्टा का गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे निधन हो गया. उनके निधन से समाज में शोक है. रोज केरकेट्टा लोगों के बीच रोज दी के नाम से मशहूर थीं. सरल, सहज और संवेदनशील रोज दी 84 साल की थीं. लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनका हिंदी और खड़िया भाषा के प्रति अटूट प्रेम था. उन्होंने हिंदी और खड़िया भाषा को समृद्ध करने में योगदान दिया. उन्होंने प्रेमचंद की कहानियों का खड़िया में अनुवाद किया था. कथा साहित्य में ‘सिंकोय सुलोओ’…

Read More