Browsing: Spy

​​जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कथित तौर पर ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे. यह जानकारी हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी. अधिकारी ने हरियाणा के हिसार में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्योति मल्होत्रा कथित तौर पर पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी. पुलिस के हवाले समाचार एजेंसी भाषा…

Read More