Browsing: WitchCraft Murder in Jharkhand

गुमलाः झारखंड के आदिवासी बहुल गुमला जिले  रायडीह प्रखंड के नवागढ़ बैगाटोली निवासी मलकन बैगा (65) की कब्र खोदकर कंकाल निकाला गया है. मलकन बैगा की चार साल पहले मौत हुई थी. अब जाकर उनकी बेटी ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. हत्या की आशंका में पुलिस ने कब्र से शव निकालकर जांच शुरू की है. मंगलवार को रायडीह पुलिस ने मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर मलकन बैगा का कंकाल बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा. हालांकि सालों पहले के नर कंकाल होने के कारण सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका.…

Read More

चाईबासाः झारखंड में डायन और जाद- टोना के शक में हत्या का सिलसिला थमने के नाम नहीं ले रहा. आदिवासी बहुल चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तोरलो गांव में एक आदिवासी महिला और उसकी आठ साल की बेटी की हत्या रिश्ते में जेठ ने कर दी है. पुलिस ने आरोपी रमाये बिरूवा को गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके घर वालों को सौंप दिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और डायन के शक में हत्या की जानकारी मिली है. यह घटना तोरलो गांव…

Read More

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दलान चलकरी गांव के तिरिलटांड़ टोला में एक आदिवासी दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जादू-टोना के संदेह तथा भूमि विवाद को लेकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया है कि दो-तीन जून की दरमियानी रात दलानचकरी गांव निवासी पतिया हांसदा एवं उनकी पत्नी परनी देवी…

Read More

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में एक युवक ने आदिवासी विधवा को पीट- पीट कर मार डाला. पुलिस ने आरोपी मुंशी टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना सोमवार देर शाम की है. मुंशी टुडू की कोई संतान नहीं थी. उसे शक था कि उसके पिता नहीं बन पाने की वजह विधवा महिला पक्कू हेंब्रम है, जो टोटका करती है. थाना प्रभारी लॉरेंसिया केरकेट्टा ने बताया है कि डायन के शक में मुंशी ने वृद्धा की हत्या कर दी. हत्या में प्रयुक्त डंडा को भी बरामद कर लिया गया…

Read More

रांचीः सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने झारखंड में प्रचलित डायन प्रथा को अमानवीय और लैंगिक हिंसा का गंभीर रूप बताते हुए कहा है कि यह केवल अंधविश्वास नहीं, बल्कि सामाजिक असमानता, सत्ता और पितृसत्ता से जुड़ा मुद्दा है. इसके साथ ही इस पर प्रभावी रोक के लिए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और संवेदनशील कानून-व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया. महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों, विशेषकर झारखंड में डायन प्रथा (डायन हत्या) जैसी गंभीर सामाजिक समस्या पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण कोलोकीयम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित न्यायमूर्ति…

Read More

झारखंड के गोड्डा में में जादू-टोना के नाम पर एक आदिवासी परिवार के पति-पत्नी और 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है. यह घटना गोड्डा जिले के देवटांड़ थाना क्षेत्र के डांगा टोली की है. सोमवार की रात हमलावरों ने घर में घुसकर धारधार हथियार से तीन लोगों को मार डाला. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. इस घटना से पूरे गांव में दहशत है. हमलावरों के मन में इस परिवार के प्रति काफी समय से शक था कि वे जादू-टोना का अभ्यास करते रहे हैं. गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया है कि…

Read More

रांचीः रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकीडीह निवासी एतवारी कुमारी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. बुंडू के एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया है कि जदू-टोना के शक में महिला की हत्या की गई थी और सबूतों को मिटाने के मकसद से उसके घर में ही जलते चूल्हें में झोंक दिया गया. इस घटना की जांच के लिए ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक एसआईटी गठित की गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई. इससे पहले जानकारी मिली थी कि महिला की…

Read More

पलामूः झारखंड के ग्रमीण और कस्बाई इलाकों में जादू-टोना, ओझा-गुनी, डायन-बिसाही के शक में हत्या की घटनाएं नहीं थम रही हैं. रविवार को पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत कुसड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों की ओझा-गुनी के शक में हत्या कर दी गई है. यह जगह पलामू जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर है. मृतकों की पहचान विजय भुईयां, उसकी पत्नी कलिया देवी और 17 साल के बेटे छोटू भुइंया के रूप में हुई है. जबकि विजय भुईयां की बहु नीलू देवी और पोती गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. दोनों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल…

Read More