रांचीः रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकीडीह निवासी एतवारी कुमारी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
बुंडू के एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया है कि जदू-टोना के शक में महिला की हत्या की गई थी और सबूतों को मिटाने के मकसद से उसके घर में ही जलते चूल्हें में झोंक दिया गया.
इस घटना की जांच के लिए ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक एसआईटी गठित की गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई. इससे पहले जानकारी मिली थी कि महिला की मौत आग लगने की घटना में हुई है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन में प्रथम दृष्टया आग से झुलसकर मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान तेज किया. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत महिला की गोली मारकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी. घटना को हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की गई थी.
पुलिस ने इस मामले में सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीराम मुंडा, कालीचरण लोहरा, अमित लोहरा, विष्णु महतो.गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एतावारी गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनाराम लोहार की भाभी है. सोनाराम लोहरा को यह शक था कि एतवारी जादू-टोना जानती है और उसके दो बच्चों की मौत की वजह जादू- टोना है. उसने ही उसके दोनों बच्चो को मारा है. सोना राम लोहरा ने अपने साले अमित लोहरा को इस बात की जानकारी दी और हत्या की योजना बनायी.
अमित लोहरा ने शूटर विष्णु महतो से बात कर एतवारी को जान से मारने केलिए दो लाख रुपये देने की पेशकश की. एक फरवरी की शाम में अमित लोहरा विष्णु महतो और बबलू महतोके साथ ग्राम तालाडीह स्थित एतवारी के के घर पहुंचे. वहां पर पहले से ही सोनाराम लोहरा समेत अन्य आरोपी आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि सभी महिला के घर में घुसे. शूटर विष्णु महतो ने महिला को गोली मार दी. उसकी मौके पर मौत हो गयी.
इसके बाद आरोपियों ने मतृक महिला को चूल्हा के आग में झोंर दिया, ताकि गोली का निशान मिट जाये. पुलिस ने विष्णु महतो के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है.
