रांचीः तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. साथ में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू भी थे.
इस दौरान विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हैदराबाद में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया.
मुलाकात के क्रम में तेलंगाना एवं झारखंड के बीच आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई.
