रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में बरलंगा थाना के प्रभारी आर्यन कुमार और सहायक अवर निरीक्षक मंगल उरांव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रामगढ़ के एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने बताया कि बलंगा थाने के प्रभारी विकास आर्यन और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मंगल उरांव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय ग्रामीण जीतेंद्र कुमार महतो को प्रताड़ित करते हुए पिटाई की थी। इससे वे घायल हो गए थे।
जीतेंद्र महतो गोला प्रखंड के डिमरा गांव के रहने वाले हैं। आठ मार्च को पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक जांच कमेटी बैठाई गई थी। इसमें दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोपों को सही पाया गया।