रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में यूरेनियम की बहुतायत है और परमाणु हथियारों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.
रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘डिफेन्स ईस्ट टेक’ प्रदर्शनी को वे संबोधित कर रहे थे. तीन दिवसीय ‘डिफेन्स ईस्ट टेक’ में CDS जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रहे.
उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा ‘‘ झारखंड यूरेनियम से समृद्ध है राज्य सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार है.
परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए यूरेनियम एक महत्वपूर्ण घटक है.
ईस्ट टेक 2025 में CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अंतरिक्ष और साइबर युद्ध के लिए उपकरणों के विकास हेतु नीतिगत पहल की जा रही हैं.
उन्होंने कहा कि हथियारों का रणनीतिक चयन सर्वोपरि है और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) की समीक्षा की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा, “रक्षा विनिर्माण आधार का विस्तार करने की आवश्यकता है, और कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा अन्य आधुनिक तकनीकों का पता लगाना होगा.”
