रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. निर्वाचन आयोग ने निकायों के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है. रांची नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि धनबाद में यह पद सामान्य श्रेणी में रहेगा.
चास नगर निगम का मेयर पद Yr सामान्य श्रेणी के लिए रखा गया है.
झारखंड में कुल नौ नगर निगम क्षेत्र हैं. इनमें से मेदिनीनगर और मानगो नगर निगम में महापौर का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जिसके तहत किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार इस पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे.
हजारीबाग नगर निगमः अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य)
गिरिडीह नगर निगम : अनुसूचित जाति (अन्य)
देवघर नगर निगम : अनारक्षित (अन्य)
आदित्यपुर/सरायकेला-खरसावां : अनुसूचित जनजाति (अन्य)
पूर्वी सिंहभूम/मानगो नगर निगम : अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
नगर निगमों के अलावा नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है.
यह निर्धारण जनसंख्या, रोटेशन नीति और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर किया गया है.
