रांचीः उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार की सुबह रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका स्वागत किया.
रांची में आईआईएम का 15वां दीक्षा समारोह का आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति शामिल होंगे.
संस्थान की डीन अकादमिक प्रो. तनुश्री दत्ता ने बताया कि समारोह दो सत्रों में होगा. समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
दीक्षात समारोह में शामिल होने से पहले उपराष्ट्रपति उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडी की जन्म स्थली खूंटी जिले में उलिहातू जा रहे हैं. उलिहातू में भी प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है.
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. साथ ही रांची शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर भी कई निर्देश जारी किए गए हैं.
