रांचीः रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा गिरफ्तार किए गए रांची के व्यवसायी विनय कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बुधवार को एसीबी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें हजारीबाग जेल भेजा गया.
गुरुवार को जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. उन पर हजारीबाग में गैर मजरुआ खास किस्म की जमीन की अवैध तरीके से जमाबंदी कराने का आरोप है.. इस मामले में वे प्राथमिकी अभियुक्त थे.
विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं. उनके कई राजनेताओं और आला अफसरों से अच्छे ताल्लुकात रहे हैं.
एसीबी ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना काण्ड सं0-11/25 में की है.
खबरों के मुताबिक विनय सिंह के भाई अजय सिंह (बिहार के एमएलसी) ने कोर्ट में इस गिरफ्तारी को चुनौती दी है. एसीबी के स्पेशल जज की अदालत में दायर रिट में कहा गया है कि विनय सिंह को बदनियती और गौर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है.
