नयी दिल्ली- सरकार ने संसद के वर्तमान बजट सत्र के बीच बुधवार को सर्वदलीय बैठक की, जिसमें पश्चिम एशिया के हालात और उसके भारत पर प्रभाव को लेकर चर्चा की गई.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर एवं मुकुल वासनिक तथा कई अन्य नेता शामिल हुए.
विपक्ष ने पश्चिम एशिया के हालात पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग उठाई थी.
इससे पहले राज्यसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री ने कहा था कि पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए अधिकार संपन्न 7 नये समूहों का गठन किया गया है, जो एलपीजी, आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की आपूर्ति व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य विषयों का नियमित आकलन कर सुझाव देंगे.
