पीएम किसान सम्मान निधि का 22 वाँ किस्त शुक्रवार को 9.32 करोड़ किसानों किसानों के खाते में भेजे गए. इनमें झारखंड के 18.8 लाख किसान भी शामिल हैं.
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान के कल्याण के लिए संकल्पित और समर्पित है.
उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि जो प्रतिवर्ष तीन किस्तों को मिलाकर 6 हजार रुपए होती है,किसानों को बड़ी राहत प्रदान करती है. किसान खाद,बीज कीटनाशक दवाइयां खरीदने केलिए उधार और कर्ज लेने केलिए विवश नहीं है. समय पर किसान सम्मान निधि मिलने से किसान उसका कृषि कार्य में सदुपयोग भी करते हैं.
साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के प्रति झारखंड के किसानों की ओर से आभार प्रकट किया है.
