रांची: झारखंड की रिटायर्ड मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य के 8वें राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है.
30 सितबंर को वे रिटायर हुई थीं. इसके बाद सरकार ने उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया है.
विजयदशमी के दिन गुरुरवार को वे रांची के रातू रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला. कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला.
इससे पहले उनके पति और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी इस पद पर कार्यरत थे.
डीके तिवारी ने 12 फरवरी 2021 को राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था और 13 अगस्त 2024 तक इस पद पर बने रहे.
उनके कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यह पद रिक्त था.
अलका तिवारी के निर्वाचन आयुक्त बनने के बाद लोगों की निगाहें निकाय चुनाव पर टिकी है. सालों से यह चुनाव लटका पड़ा है.
