रांचीः झारखंड में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सूची जारी कर दी गई है. पूर्व मंत्री जेपी पटेल को हजारीबाग और विधायक ममता देवी को रामगढ़ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस सूची को मंजूरी दी है. जारी सूची में कई जिला अध्यक्ष बदले गए हैं. रांची ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश किरण की जगह सोमा मुंडा को अध्यक्ष बनाया गया है.
महानगर कांग्रेस की कमान एक बार फिर कुमार राजा को दी गई है.
धनबाद के वर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह फिर से अध्यक्ष बनाए गए हैं. लोहरदगा में सुखेर भगत भी बने रहेंगे. उधर रवि मिश्रा फिर खूंटी जिला के अध्यक्ष बनाए गए हैं.
जिला अध्यक्षों की सूची:
जवाहर लाल मेहता को बोकारो, चंद्रदेव गोप को चतरा, मुकुंद दास को देवघर, स्टीफन मरांडी को दुमका, परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम, ओबेदुल्ला हक अंसारी को गढ़वा, सतीश केडिया को गिरिडीह, मो वाई सिद्दीकी को गोड्डा, रजनील तिग्गा को गुमला, जेपी पटेल को हजारीबाग, दीपिका बेसरा को जामताड़ा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
प्रकाश रजक कोडरमा, कामेश्वर यादव लातेहार, श्रीकुमार सरकार को पाकुड़, बिमला कुमारी को पलामू, ममता देवी को रामगढ़, बरकुतुल्लाह खान को साहिबगंज, राज बागची को सरायकेला और भूषण भाड़ा को सिमडेगा का जिला अद्यक्ष बनाया गया है.
