रांचीः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं.
उन्होंने कहा है कि गहन पुरीक्षण के दौरान वोटर को परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए. एसआईआर के क्रम में कम से कम मतदाताओं को कम से कम दस्तावेज देना पड़े.
उन्होंने कहा कि वर्तमान मतदाता सूची को 2003 की सूची से फैमिली ट्री बनाकर त्रुटि रहित मैपिंग सुनिश्चित हो. इसके लिए 2003 के मतदाता सूची से उनकी पैतृक मैपिंग आवश्यक है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाए जाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं. राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरा करने के निर्देश प्राप्त है.
