चक्रधरपुरः झारखंड के चक्रधरपुर शहर में एक महिला सुपरवाइजर की घर में घुसकर धारधार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए अनिल कुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया है कि बिंद ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. प्रेम प्रसंग में उसने हत्या की थी. युवक ने बताया है कि महिला से उसका तीन वर्षों से प्रेम था. शादी से इनकार करने पर उत्तर प्रदेश से यहां आकर उसने हत्या कर दी.
अरविंद बिंद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा का रहने वाला है.
17 सितंबर को उसने चक्रधरपुर के सोनुआ ब्लॉक में सीडीपीओ ऑफिस की महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद की धारधार हथियार से हत्या कर थी.
24 साल की अनीता भी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहने वाली थीं.
नौकरी ज्वाइन करने के बाद वार्ड नंबर सात स्थित ग्वाला पट्टी इलाके में एक मकान में बतौर किराएदार रह रही थीं.
हत्या की घटना दोपहर करीबन 2 बजे की है. वह अपने कमरे में विभागीय कामकाज की रिपोर्ट तैयार कर रही थीं. इसी बीच अरविंद ने घर में घुस कर चाकू से गला रेत डाला.
