रांचीः नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए केंद्रीय गृहमंत्री, भारत सरकार के द्वारा विशेष अभियान हेतु केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से झारखण्ड पुलिस के 14 पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया है.
दक्षता पदक सम्मान पाने वालों में अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, रेल (तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक, अभियान), डॉ माईकलराज एस पुलिस महानिरीक्षक, अभियान इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, सुरेन्द्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक (तत्कालीन पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो), मनोज स्वर्गियारी, समादेष्टा, झा०स०पु०-३. गोविन्दपुर, धनबाद (तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, बोकारो), श्री मिथिलेश कुमार, उप-समादेष्टा, अभियान मुख्य तौर पर शामिल हैं.
इनके अलावा पुलिस अरव निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, मंटु कुमार, आरक्षी दीनबन्धु शेखर, पारष कुमार वर्मा, विकाश कर्माकर, भागीरथ रजवार, शिवनन्दन हांसदा एवं अजय मेहता के उत्कृष्ट नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी को सराहते हुए विशेष अभियान हेतु केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है.
