रांचीः रांची पुलिस ने एक टोटो ड्राइवर वसीम आलम को गिरफ्तार कर लिया है. ड्राइवर ने एक महिला यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर जामचुआं जंगल ले जाकर छेड़छाड़ कर रहा था.
इस घटना को लेकर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक टुकटुक चालक द्वारा एक महिला के साथ जामचुआं कस्तूरबा स्कूल के पीछे सुनसान जंगल में छेड़खानी किया जा रहा है.
इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला रेखा देवी पिता लुसा मुंडा पता कटहल टोली बुंडू की लिखित आवेदन के आधार पर नामकुम थाना कांड संख्या 291 / 25 अंकित किया गया.
महिला ने पुलिस को बताया कि एक टुकटुक बुक कर बुंडू जा रही थी कि रास्ते में टुकटुक चालक नशीला पदार्थ खिलाकर जामचुवा जंगल में गाली गलौज मारपीट करते हुए कपड़ा फाड़ दिया था तथा जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था.
पुलिस तुरंत हरकत में आई और टुकटुक के चालक वसीम आलम, जो कर्बला चौक रांची का रहने वाला है उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. और टुकटुक को विधिवत जब्त किया गया है.
